RBI में निकली यंग प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती, हर महीने मिलेगा 1.5 लाख रुपये का स्टाइपेंड

बैंक में नौकरी करने का सपना लाखों युवा का होता है. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक ने यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार को हर महीने 1.5 लाख रुपये की स्टाइपेंड मिलेगी. लेकिन इससे पहले भर्ती के नियमों के बारे में जान लें. बता दें कि यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई है. इच्छुक उम्मीदवारों को आरबीआई के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी जाती है.

यंग प्रोफेशनल्स कार्यक्रम आरबीआई में काम करने में मदद के लिए बनाया गया है. इसमें चुने गए लोगों को अर्थव्यवस्था का विश्लेषण, नीति बनाने में सहायता, रिसर्च, डेटा समझने और बैंकिंग और डिजिटल फाइनेंस से जुड़े नए काम करने का मौका मिलता है.

इनके मुख्य कामों में आर्थिक और नीतिगत रिसर्च में मदद करना डेटा का विश्लेषण करना और वित्तीय अध्ययन करना और रिपोर्ट व आंतरिक प्रोजेक्ट्स में योगदान देना शामिल है. इसके अलावा, वित्तीय क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों पर काम करना और आरबीआई की टीमों को तकनीकी और विश्लेषण से जुड़े कामों में मदद करना है.

वहीं, अगर सैलरी की बात करें, तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.5 लाख रुपये की स्टाइपेंड दी जाएगी. वैसे तो इसपर RBI शुरुआती तीन साल के लिए यंग प्रोफेशनल्स को नियुक्त करने की योजना बना रहा है. लेकिन आपसी सहमति और परफॉर्मेंस के बेसिस पर कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुल कार्यकाल पांच साल से ज्यादा का नहीं होगा.

ऐसे करें आवेदन

इस पद पर आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
यंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम 2026 से जुड़े लिंक को ओपन करें.
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलें.
व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक विवरण भरें.
आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें.