न्यूक्लियर साइंटिस्ट आर.चिदंबरम का 88 वर्ष की उम्र में निधन

राष्ट्रीय

देश के सीनियर परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम का आज शनिवार को निधन हो गया। 88 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 1975 और 1998 के परमाणु परीक्षणों में राजगोपाल चिदंबरम की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह जानकारी परमाणु ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़े राजगोपाल चिदंबरम ने शनिवार सुबह 3.20 बजे मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजगोपाल चिदंबरम ने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे हैं। चिदंबरम को 1975 पद्म श्री और 1999 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।