रेप केस पर सेलेब्स का रिएक्शन, आलिया बोलीं- महिलाएं सुरक्षित नहीं, परिणीति ने कहा- आरोपी को फांसी हो

मनोरंजन

कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुई महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना के बाद पूरा देश गुस्से में है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जस्टिस की मांग की है। इंडस्ट्री से आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलेब्स ने इस घटना पर दुख जाहिर किया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘एक और ब्रूटल रेप। एक और दिन जब हमें इस बात का एहसास कराया गया कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। एक और दिल दहला देने वाली घटना, हमें याद दिलाने के लिए कि एक दशक से ज्यादा हो गया (निर्भया रेप केस को) लेकिन आज भी कुछ नहीं बदला।’ में आलिया ने इस घटना के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की गुजारिश की है। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जब आपको इस रेप केस की न्यूज पढ़ने में ही इतनी तकलीफ हो रही है तो सोचिए कि उस महिला डॉक्टर को कितनी तकलीफ हुई हाेगी। यह बहुत ही घिनौना है।’ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आरोपी को फांसी देने तक की बात कही है।