TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, 3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के विलय के बाद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) चर्चा में है। रिकॉर्ड के अनुसार, NCPI पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रजिस्टर्ड पार्टी है। 3 साल पहले, 2023 में उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू नाम के एक कपल ने पार्टी की नींव रखी थी। पार्टी के डॉक्यूमेंट्स में पत्नी शेउली कुंडू का नाम कोषाध्यक्ष के रूप में दर्ज है। शेउली खुद को कलकत्ता हाईकोर्ट की वकील बताती हैं। पार्टी के अध्यक्ष उत्तिया कुंडू हैं, जो शेउली के पति हैं। उत्तिया ने एक फेसबुक पोस्ट में बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के साथ फोटो भी शेयर की थी।

NCPI ने 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में चार उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन उसके उम्मीदवारों को NOTA से भी कम वोट मिले। पार्टी को कुल मिलाकर लगभग 1,198 वोट मिले थे। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार पार्टी को कुल ₹1.13 लाख का चंदा मिला था। NCPI के चुनावी पोस्टरों में नारा था- अपने अधिकारों को बचाने के लिए दलबदलुओं को नकारें।

TMC के 28 में से 20 लोकसभा सांसदों ने रविवार को त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय की घोषणा की। बागी सांसदों ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर सदन में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि TMC के दो-तिहाई लोकसभा सांसदों ने अलग गुट के रूप में मान्यता देने के लिए पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा- हम PM मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ काम करेंगे।

बिरला से TMC के बागी सांसदों की मुलाकात की जो फोटो सामने आई है, उसमें 17 TMC सांसद दिख रहे हैं। स्पीकर से मुलाकात से पहले सांसदों ने बंगाल भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की थी