CG : रायपुर में रिकॉर्ड टूटा…पारा हुआ 44.6 पार, राजनांदगांव में सबसे अधिक गर्मी

रायपुर। आसमान से आग बरस रही है। तापमान रोज नए रिकार्ड बना रहा है। रायपुर में शनिवार को गर्मी गर्मी ने ने बीते बीते 15 साल का रिकार्ड ब्रेक कर दिया। शनिवार को रायपुर का तापमान 44.6 डिग्री था। विशेषज्ञों की मानें तो इसके पूर्व 2010 में इस तरह की स्थिति बनी थी। रायपुर के अलावा राजनांदगांव में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया और पारा 45.5 तक पहुंच गया। अगले चौबीस घंटे के लिए मध्य इलाके में ग्रीष्मलहर का आरेंज अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

रायपुर में भीषण गर्मी वर्ष करीब 84 साल पहले, 1942 में 30 अप्रैल को पड़ी थी। उस दौरान तापमान 46.1 पहुंचा था। साल 2010 में पारा 45 के करीब पहुंचा था। पिछले साल रायपुर में 44.4 तक पहुंचा जिसने रिकार्ड ब्रेक किया था। आज शनिवार को उससे भी ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया है। रायपुर की तरह ही राजनांदगांव भी तप रहा है। राजनांदगांव में 45.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। यह छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा है।

मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव के कुछ इलाकों में अगले दो दिन भारी गर्मी का प्रकोप रह सकता है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा के असर से गर्मी के तेवर में कुछ कमी आ सकती है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आने के कारण प्रदेश में कल 26 अप्रैल को बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान अन्य इलाकों में कोई खास असर तो नहीं होगा मगर सोमवार को मध्य हिस्से में थोड़ी राहत रह सकती है।