दिल्ली में पटाखे फोड़ने को लेकर SC जाएगी रेखा सरकार…

दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिवाली पर ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट से लिखित आग्रह करेगी। उन्‍होंने कहा कि दीवाली भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है, दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है।

प्रमाणित ग्रीन पटाखों को त्योहार के दौरान जलाने की अनुमति दी जाए। हमारी सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कानून और पर्यावरण दोनों का संतुलन बनाए रखने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण, दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है।

यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी ग्रीन पटाखे केवल अधिकृत संस्थाओं द्वारा निर्मित हों और सक्षम व संबंधित विभागों की ओर से प्रमाणित किए गए हों। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय को आश्वस्त किया जाएगा कि दिल्ली सरकार सभी दिशा-निर्देशों और मानकों का पूर्ण पालन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *