एजाज खान और पवित्रा पुनिया के रिश्ते में आई दरार, दोनों तीन साल से हैं रिलेशनशिप में…

मनोरंजन

बिग बॉस 14′ शो में एजाज खान और पवित्रा पुनिया बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। शो की शुरुआत में दोनों एक दूसरे से नाराज रहते थे, लेकिन कुछ हफ्तों बाद ही दोनों की दोस्ती हो गई थी। एजाज खान और पवित्रा पुनिया की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी।

हाल ही में अब दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबर सुर्खियों में हैं। एजाज और पवित्रा का रिश्ता अब तनाव से गुजर रहा है। हालांकि दोनों अभी भी लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहते हैं, और रिश्ता सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। एजाज और पवित्रा ने अपने रिश्ते में आई खटास को लेकर अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है। बता दें, एजाज खान उम्र में पवित्रा पुनिया से तकरीबन 10 साल बड़े हैं।

एजाज और पवित्रा पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों मालाड में एक साथ लिव-इन में रहते हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 14 शो के दौरान हुई थी। शो से निकलने के बाद एजाज और पवित्रा पुनिया एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते थे। इतना ही नहीं शो के दरमियान एजाज ने पवित्रा से वादा किया था कि वो एक दिन उन्हें अपने अब्बा से जरूर मिलवाएंगे। शो के बाद उन्होंने अपना वादा पूरा किया था। एक इंटरव्यू के दौरान एजाज और पवित्रा ने अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि वे इस रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं।