शादी में बुलाने के लिए नहीं थे रिश्तेदार, दूल्हे ने सोशल मीडिया पर अजनबियों को दे दिया न्योता

चीन का एक युवक शादी कर रहा था. पर उसके घर में कोई नहीं था, ऐसे में उसे लगा कि उसकी शादी में कोई नहीं आएगा. इसलिए उसने सोशल मीडिया पर अजनबियों को शादी में आने का न्योता दे दिया. उसे लगा कि इससे शायद कुछ लोग उसकी शादी में आ जाएं. पर शादी के दिन जो नजारा दिखा. वह एकदम से हैरान करने वाला रहा. उसकी शादी में न सिर्फ बड़ी संख्या में लोग आए, बल्कि खाने-पीने का सामान और गिफ्ट लेकर भी पहुंचे.

एक पोस्ट के मुताबिक, चीन में युन्नान के झाओतोंग के रहने वाले शियाओ शियाओ जू ने 31 अक्टूबर को अपनी शादी में शामिल होने के लिए इंटरनेट यूज़र्स को आमंत्रित किया. उन्होंने बताया कि वह एक अनाथ हैं और बचपन से ही उन्हें तिरस्कार का सामना करना पड़ा है. उनके पिता की उस समय मौत हो गई, जब वह बहुत छोटे थे. वहीं, उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली. जिसके बाद जू और उनके बड़े भाई को एक-दूसरे के सहारा बनना पड़ा.

घर में किसी के न होने के कारण शियाओ शियाओ जू ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी शादी में आने के लिए न्योता दे दिया. रेडिट पोस्ट में एक यूजर ने लिखा कि यह पूरी तरह से सच्ची घटना है. जू ने नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. उसे लगा कि कुछ लोग आएंगे, लेकिन इसके विपरीत, इतने सारे लोग आए और उत्सव में मदद की, जो बहुत ही सराहनीय है.

यूजर ने रेडिट पर लिखा कि युनफेंग विलेज कमिटी के कर्मचारियों ने बताया कि इस आयोजन को उम्मीद से कहीं ज़्यादा लोगों का रिस्पॉन्स मिला है. दूल्हे ने पत्रकारों को बताया कि उसने अपनी शादी का खर्च उठाने के लिए अपनी मेहनत की कमाई से 160,000 युआन बचाए थे.

इसी के बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने का फैसला किया. शुरुआत में उसे लगा था कि कुछ अच्छे दिल वाले इंटरनेट यूज़र्स आ जाएंगे तो काफी होगा, लेकिन अब उसके पास हज़ारों मेहमान पहुंच चुके हैं. रेडिट पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि हे भगवान, मैं रो रही हूं. वाह!!”

वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा कि गांव वाले आगे भी इस जोड़े का साथ देते रहेंगे और आने वाले सालों में उनकी शादी की सालगिरह मनाते रहेंगे. एक रेडिट यूजर ने कमेंट में उसकी मां को लेकर लिखा कि जब उसकी मां ने दोबारा शादी की तो उसने अपने दोनों बच्चों को यूं ही छोड़ दिया? कितनी घटिया मां है. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये चीन है. छोटे भाई को सीधे नकद पैसे मिले. मुझे उम्मीद है कि इससे उसके और उसके नए परिवार के लिए एक पीढ़ीगत बदलाव आएगा.