रेमो डिसूजा चेहरा ढककर महाकुंभ पहुंचे, संगम में डुबकी लगाई, नाव की सवारी की…

राष्ट्रीय

उत्तरप्रदेश : बॉलीवुड एक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने काले कपड़े से अपना चेहरे ढका था। पहली नजर में उन्हें कोई पहचान नहीं सका। संगम किनारे सीढ़ियों पर गुजरते समय एक महिला ने उन्हें पहचान लिया। महिला ने रेमो डिसूजा को रोकना चाहा, लेकिन वह आगे बढ़ गए। रेमो ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वह काले कपड़े पहने हैं। हाथ में बैग लेकर चल रहे हैं। रेमो संगम में उतरे, डुबकी लगाई और ध्यान में लीन दिखे। उन्होंने नाव की सवारी भी की। साइबेरियन पक्षियों को दाना डाला। रेमो पत्नी लिजेल के साथ महाकुंभ पहुंचे थे। रेमो ने पत्नी के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का प्रवचन सुना और आशीर्वाद लिया।