रायपुर : प्रदेश के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी। रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हो रहा है इनमें रायगढ़ निगम का महापौर अनारक्षित, रिसाली महिला एससी,अंबिकापुर एसटी वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रकिया हुई। नगर निगमों के बाद नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए आरक्षण होगा। कुल 14 नगर निगमों में महिला 5 सीट आरक्षित होंगे। वहीं आरक्षण प्रक्रिया में चक्रानुक्रम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने- सामने हो गए हैं।
अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट आरक्षित किया जाएगा जिसमें महिला के लिए इनमें से एक सीट आरक्षित होगी। अनुसूचित जनजाति के लिए 2 नगर निगम आरक्षित होंगे। इनमें से एक सीट अजजा महिला के लिए आरक्षित होगी। वहीं ओबीसी के लिए 4 नगर निगम आरक्षित होगा। इनमें से एक निगम OBC महिला के लिए आरक्षित होगा। अनारक्षित वर्ग के लिए 7 नगर निगम आरक्षित होंगे। इनमें से 3 महिला के लिए आरक्षित होगा।
रायपुर नगर निगम में दो बार सामान्य के बाद चक्रानुक्रम पर बवाल हो गया है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने पूछा किस सन से चक्रानुक्रम माना जाएगा। BJP नेता मीनल चौबे और प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने आरक्षण की चक्रानुक्रम प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने भी आरक्षण को लेकर सवाल उठाया है। इस दौरान BJP नेता मृत्युंजय दुबे ने ST-SC के साथ अन्याय बताते हुए जनसंख्या के अनुसार आरक्षण नहीं देने का आरोप लगाया है।