छत्तीसगढ़ में गर्मी-उमस से अभी राहत नहीं, राजनांदगांव में पारा 34° पार

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, यानी गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। राजनांदगांव में पारा 34° पार, 24 घंटे में कुछ हिस्सों से मानसून लौटने के आसारछत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, यानी गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा। पिछले 24 घंटे में भी बीजापुर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। बीजापुर में हल्की बारिश दर्ज की गई।रायपुर में 3 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है। यानी दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रह सकता है। 2 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.2°C रहा। दिनभर बारिश नहीं हुई।बीते 24 घंटे में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.3°C दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.8°C रहा।