रिटायर्ड महिला डॉक्टर का दिनदहाड़े ‘अपहरण’, करोड़ों के बंगले और वसीयत पर कब्जे की साजिश
मध्य प्रदेश : जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक रिटायर्ड महिला डॉक्टर के अपहरण का आरोप है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग महिला डॉक्टर को घर से उठाकर ले गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। लोगों की नजर महिला की करोड़ों की संपत्ति पर है। जबलपुर में रिटायर्ड महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव को कुछ लोग घर से उठा कर ले गए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग कार में बिठाकर ले जाते आ नजर आ रहे हैं। जब डॉ मुखर्जी ने रोक टोक की तो उनके साथ भी बदतमीजी की। महिला डॉक्टर को अपने साथ ले जाने वालों ने खुद को एक बड़े मंदिर से जुड़ा होना बताया है।
बताया जा रहा है कि लोगों की नजर महिला डॉक्टर की बेशकीमती संपत्ति पर है। 70 वर्षीय महिला राइट टाउन इलाके में स्थित बंगलों में अकेले रहती थी। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपहरण की आशंका जताते पत्र लिखा है।
यह भी बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर के पति की एक महीने पहले मौत हुई थी। कुछ साल पहले महिला डॉक्टर के, डॉक्टर बेटे की भी मौत हो चुकी है। डॉ हेमलता की मानसिक और शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल शिकायत के आधार पर मदन महल पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर लिया है।
