अंबानी के घर रिहाना ने आरती कर खेली फूलों की होली

अंबानी परिवार की बेटी और बहुएं एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। जिन्होंने मुंबई में अपने घर एंटीलिया में ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना का स्वागत किया और भारतीय परंपरा की झलक दिखाकर सबका दिल जीत लिया। यहां न सिर्फ रिहाना आरती करती नजर आईं, बल्कि उनका लग्जरी बैग के साथ स्टाइलिश अवतार भी ध्यान खींच ले गया। वहीं, हमेशा की तरह ईशा अंबानी का अपनी दोनों भाभियों के साथ स्टाइल भी कमाल का लगा। दरअसल, रिहाना अपने ब्यूटी ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ के लॉन्च के लिए भारत आईं। जिसके लिए उन्होंने रिलायंस के टीरा और सफोरा इंडिया के साथ हाथ मिलाया। ऐसे में जब वह मुकेश अंबानी के घर पहुंचीं, तो फूलों के होली के साथ उनका ईशा अंबानी, श्लोता मेहता और राधिका मर्चेंट ने वेलकम किया। इसके अलावा सब डांस भी करते दिखे। जहां सभी का एक से बढ़कर एक ग्लैमरस रूप भी लाइमलाइट में आ गया।

अंबानी के घर आई रिहाना ने अपना क्लासी और ग्लैमरस रूप दिखाया। उन्होंने ग्रे शेड वाली सिल्क मैक्सी ड्रेस पहनी, जिसकी हाई ड्रेप्ड नेकलाइन और हाफ बेल स्टाइल स्लीव्स आउटफिट को सॉफिस्टिकेटेड और एलिगेंट टच दे गई। इसके अपर पोर्शन को कॉउल नेक की तरह इफैक्ट दिया, तो वेस्ट पर इसे फिटेड रखकर स्कर्ट पोर्शन में घुटनों के नीचे फ्लेयर्स ऐड की। जिसका बॉडी स्किमिंग सिल्हूट नीचे तक स्मूदली फ्लो करके पॉलिश्ड फील दे गया।

​रिहाना ने लुक की मोनोक्रोम ब्राउन टोन को ब्रेक करने के लिए डार्क फॉरेस्ट ग्रीन कलर का Dior क्लच कैरी किया, जो लुक में रिच कंट्रास्ट और लग्जरी फील जोड़ता है। इसकी कीमत इंटरनेट पर 3.70 लाख रुपये दी है। इसे खास लेदर से बनाकर पफी डिटेलिंग दी, तो गोल्ड फिनिश चेन इसमें शाइन ऐड कर गई। जिसे स्टनिंग चोकर सेट और मैचिंग इयररिंग्स, रिंग्स के साथ स्टाइल करके उन्होंने ब्राउनिश टोन मेकअप किया और खुले वैवी बालों के साथ लुक पूरा कर लिया।