मध्यप्रदेश : उज्जैन में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की हत्या कर दी गई। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जो भी होंगे उन्हें जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा।
भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज बाहर नहीं निकले तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। दरवाजे खुले थे। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस भाजपा नेता के घर की जांच पड़ताल कर रही है। घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि लूट भी हुई है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा नेता के घर के बाहर पहुंच गए हैं।
घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच है। रामनिवास भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे। उनके नाम 300 बीघा जमीन है। रात में किसका आना-जाना रहा? घटना की वजह क्या है? मर्डर किसने किया? पुलिस तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए जांच कर रही है। चाकू या किसी दूसरे धारदार हथियार से हत्या होने की आशंका है। पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घर के सीसीटीवी कैमरे भी डैमेज किए गए।
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या हुई है। जांच के लिए SIT टीम गठित की जाएगी। दोनों शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या के लिए किस हथियार का उपयोग किया है।
हरियाणा के करनाल में भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सुखीजा पर बदमाशों ने हमला किया है। घटना की जानकारी देते हुए सुखीजा ने बताया कि हमारे मंदिर के पंडित जी का फोन आया कि दूसरे पंडित का बेटा उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। मैंने वहां पहुंचने से पहले पुलिस चौकी को फोन कर दिया। जब मैं मंदिर पहुंचा तो वहां 8-10 लड़के डंडे लेकर खड़े थे। मैंने फोटो लेने के लिए मोबाइल निकाला तो लड़कों ने मेरे ऊपर मोटरसाइकिल चढ़ा दी। पहले पैर पर गाड़ी चढ़ाई फिर सिर पर हमला कर दिया।
मध्य प्रदेश के #उज्जैन में बीजेपी नेता और उसकी पत्नी की हत्या.
देवास रोड के पिपलोदा गांव की घटना. भाजपा नेता रामनिवास कुमावत की हत्या. लूटपाट के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका. मौके पर पहुंच जांच में जुटी पुलिस. #UjjainNews #MadhyaPradeshNews #MPNews #VistaarNews pic.twitter.com/eEYSwbkiuQ— Vistaar News (@VistaarNews) January 27, 2024