चीन के कॉन्सर्ट में रोबोट्स ने स्टेज पर दी शानदार डांस परफॉर्म…लोग हैरान, देखें Viral Video
चीन के चेंगदू में वांग लीहोम में रोबोट्स ने स्टेज पर शानदार डांस परफॉर्म किया है. अब तक हमने रोबोट्स के बारे में यही सुना था कि वो रेस्टोरेंट या होटलों में खाना बनाने के अलावा वेटरों की तरह सर्व भी करते हैं. लेकिन अब रोबोट्स स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी देने लगे हैं. सोशल मीडिया पर चीन के चोंगदू का एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रोबोट्स स्टेज पर बेहतरीन मूव के साथ डांस करते हुए और इंसानों की तरह शानदार फ्लिप करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में स्टेज पर एक सिंगर का जोरदार परफॉर्मेंस चल रहा है. इसी दौरान वहां बैकग्राउंड में डांस करने वाले इंसानों के साथ वो रोबोट्स भी शामिल हैं जिन्होंने इंसानों की तरह उनके स्टेप्स पर शानदार डांस किया है. ये रोबोट्स अपनी परफार्मेंस के दौरान सिर्फ काम चलाऊ डांस नहीं कर रहे बल्कि वो इंसानों की तरह से वेबस्टर फ्लिप भी मारते हुए भी दिखाई देते हैं. वहां मौजूद दर्शकों को रोबोट्स का ये जबरदस्त परफॉर्मेंस खूब पसंद आया.
चीन के इस वायरल हो रहे वीडियो में कई यूनिट्री G1 ह्यूमनॉइड रोबोट चीन के चेंगदू में वांग लीहोम के ‘बेस्ट प्लेस टूर’ कॉन्सर्ट के दौरान एक फ्यूचरिस्टिक डांस परफॉर्मेंस के लिए चीनी-अमेरिकी सिंगर वांग लीहोम के साथ स्टेज पर शामिल हुए. बैगी पैंट और चमकदार ओवरशर्ट पहने रोबोट्स ने इंसानी डांसर्स के साथ मिलकर सिंक्रोनाइज़्ड डांस मूव्स किए हैं. फ्यूचरिज्म की रिपोर्ट के अनुसार, ये रोबोट ‘ओपन फायर’ गाने की परफॉर्मेंस के दौरान दिखे जो लाइव म्यूज़िक और लाइटिंग के साथ सटीक और शार्प मैकेनिकल टाइमिंग के साथ मूव कर रहे थे. इस शानदार नज़ारे का एक मुख्य आकर्षण कई रोबोट्स का लगभग परफेक्ट तालमेल में फ्रंट फ्लिप खासकर ‘वेबस्टर फ्लिप’ करना था.
चीन में रोबोट अब स्टेज पर पेशेवर डांसर की तरह प्रदर्शन कर रहे हैं
◆ चेंगदू में चीनी-अमेरिकी गायक वांग लीहोम के कॉन्सर्ट में यूनिट्री G1 रोबोट्स ने शानदार डांस और फ्लिप्स दिखाई
◆ एलन मस्क ने इसे ‘Impressive’ बताया और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया#ChinaRobots | China |… pic.twitter.com/ag9VbT4ad4
— News24 (@news24tvchannel) December 20, 2025
इस कॉन्सर्ट का मकसद यह दिखाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स इंसानी कलाकारों की जगह लेने के बजाय कलात्मक अभिव्यक्ति को कैसे बढ़ा सकते हैं. सिंगर की वेबसाइट ने कहा, ‘यह परफॉर्मेंस कॉन्सर्ट में रोबोटिक डांसर का एक दुर्लभ उदाहरण था, जिसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को दमदार लाइव म्यूज़िक के साथ मिलाया गया था. जैसे ही ‘ओपन फायर’ की शुरुआती धुनें वेन्यू में गूंजीं, रोबोटिक डांसर दिखाई दिए और वांग लीहोम की कोरियोग्राफी के साथ परफेक्ट तालमेल में मूव करने लगे.’
