रोहित, कोहली, अय्यर जीरो पर आउट, गायकवाड भी गए, भारत के पहली बार पहले ओवर में 0 पर 3 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टीम इंडिया बेहद कमजोर स्थिति में पहुंच गई है। 334 रन के टारगेट के जवाब में 10 ओवर में भारत ने 26 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। ईशान किशन और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। भारत ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे। पहला ओवर मैट हेनरी ने किया। रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर छठी गेंद पर पवेलियन लौटे। 52 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने पहले ओवर में 3 विकेट खोए हैं।

बांग्लादेश ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले ही ओवर में 4 विकेट गंवा दिए थे। तब एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5/4 था। गेंदबाज चामिंडा वास थे।

न्यूजीलैंड को चौथे वनडे में चौथी सफलता मिली है। काइल जैमिसन ने ऋतुराज गायकवाड को 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। गायकवाड के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और दूसरी स्लिप में माइकल ब्रेसवेल ने शानदार कैच पकड़ा। भारत ने 5.3 ओवर में 3 रन पर चौथा विकेट गंवा दिया।