रोहित शर्मा ने बेटे का नाम अहान रखा, पत्नी रितीका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की…

राष्ट्रीय

रोहित शर्मा ने अपने बेटे का नाम अहान रखा है। उनकी पत्नी रितीका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बेटे का नाम अहान शर्मा रखने की जानकारी दी। रितीका ने क्रिसमस की थीम को लेकर अपनी एक फैमिली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रोहित शर्मा को रो, रितीका को रित्स, बेटी का नाम सैमी और बेटे का नाम अहान दिखाया गया। इसी के साथ ही रितिका ने क्रिसमस का हैशटैग भी लगाया है। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित की पत्नी रितीका ने बेटे को 15 नवंबर को जन्म दिया था। रोहित और रितिका की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।

रोहित शर्मा अहान के जन्म की वजह से ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। यह भारत की ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी जीत थी।