UP: शादी में थूक-थूककर बनाई रोटियां, बुलंदशहर में युवक की घिनौनी करतूत..Video
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक शादी समारोह में रोटियों पर थूकने का मामला सामने आया है यहां शादी में खाना बना रहा युवक रोटियां बनाते समय पर उनपर थूक रहा था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल इस शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक शादी समारोह में रोटियों पर थूकते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियो में व्यक्ति रोटियां बनाते समय उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था.
पुलिस ने व्यक्ति की पहचान पठान टोला इलाके के निवासी दानिश के रूप में की है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दानिश के खिलाफ 2 नवंबर को पहासू थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
कह दो कि ये झूठ है… कह दो कि ये मानसिक रूप से बीमार है, कह दो कि ये अशिक्षित है, इसलिए ऐसी हड़कत कर रहा है. आखिर उलेमा बाहर आकर ऐसे लोगों के खिलाफ फतवा क्यों नहीं देते. वीडियो बुलंदशहर का बताया जा रहा है.
दलित समाज की बेटी की शादी समारोह में रोटी पर थूकते हुए दानिश का वीडियो… pic.twitter.com/vjdIhuO9NU
— Guddu Khetan (@guddu_khetan) November 4, 2025
