दिल्ली में RSS दफ्तर केशव कुंज का इनॉगरेशन, नई इमारत ₹150 करोड़ में बनी

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने दिल्ली में संघ की नई बिल्डिंग ‘केशव कुंज’ का इनॉगरेशन किया। इस दौरान भागवत ने कहा कि संघ का काम लगातार बढ़ रहा है और अब यह देशभर में तेजी से फैल रहा है। जितना भव्य भवन उतना भव्य कार्य करना है। हमारा लक्ष्य भारत को फिर से ‘विश्वगुरु’ बनाना है और हम इसे अपने जीवनकाल में जरूर देखेंगे। इसके लिए हर स्वयंसेवक को निःस्वार्थ भाव से काम करना होगा।

भागवत ने कहा -दिल्ली देश का केंद्र है और यहां से संघ का मार्गदर्शन होता है, इसलिए इस नए कार्यालय की जरूरत महसूस की गई थी।

मोहन भागवत ने कहा कि संघ का दायरा कई स्तरों पर बढ़ रहा है, इसलिए हर स्वयंसेवक को निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा से काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ परिस्थितियां बदली हैं, लेकिन संघ के सिद्धांत और दिशा नहीं बदलनी चाहिए। संगठन के 100 साल पूरे होने पर संतों का संदेश श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कोषाध्यक्ष पूज्य गोविंददेव गिरी महाराज ने इनॉगरेशन के दौरान कहा कि आज का दिन खास है, क्योंकि संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है। उन्होंने शिवाजी के सैनिकों से स्वयंसेवकों की तुलना करते हुए कहा कि संघ हमेशा भारत की परंपराओं के आधार पर देश के विकास की बात करता है। नई इमारत में 12 मंजिला 3 टावरों में 300 कमरे दिल्ली के इस दफ्तर में संघ 1962 से यहां काम कर रहा है। नया कंस्ट्रक्शन 2018 में शुरू हुआ था, जो 8 साल बाद पूरा हुआ।