रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 94.95 प्रति डॉलर पर

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को रुपया 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती और इजराइल-लेबनान के बीच जारी तनाव से निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा प्रभावित हुई, जिसका असर भी रुपये पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.93 के भाव पर खुला और कारोबार के दौरान यह 94.73 के ऊपरी एवं 95.03 के निचले स्तर तक गया।