उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के देवलहवा गांव में दूल्हे के स्वागत में नोटों की गड्डी उड़ाने का एक वीडियो प्रसारित हुआ है। किसी ने अफवाह फैला दी कि हवा में 20 लाख रुपये के नोट की गड्डी उड़ाई गई। वीडियो के साथ यह बातें भी प्रसारित हुईं तो सदर थाना पुलिस मंगलवार की रात गांव में जांच के लिए पहुंच गई। कई लोगों से उसने पूछताछ किया।
#सिद्धार्थनगर एक शादी की चर्चा पूरे यूपी में हो रही है शादी में बारात के दौरान छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाने का वीडियो वायरल। लड़के के घर वाले सौ,दो सौ रुपए से लेकर 5 सौ के नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते वीडियो #marriage @siddharthnagpol @viralvideo @trending pic.twitter.com/1lOM3Xbd2Q
— Asif Ansari (@Asifansari9410) November 19, 2024
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शादी में 8-10 हजार रुपये गड्डी के रूप में उड़ाए गए हैं। उसके साथ कुछ चूरन वाले नोट उड़ाए गए हैं। लेकिन 20 लाख रुपये उड़ाने की बात झूठी है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देवलहवा गांव के नूरूल के घर में भतीजे की शादी थी। एक भतीजे की शादी 6 नवंबर की थी तो दूसरे भतीजे की 14 नवंबर को। शादी में घरवालों ने दूल्हे पर नोटों की कुछ गड्डी भी उड़ा दी। इसका वीडियो भी बनाकर प्रसारित कर दिया। बाद में किसी ने अफवाह फैला दी कि शादी में 20 लाख रुपये हवा में उड़ाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि वहां 20 नहीं, बल्कि 10 हजार रुपये उड़ाए गए हैं।
सिद्धार्थ नगर जिले की एक शादी में रुपए लूटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 20 लख रुपए लूटा दिए गए हालांकि पुलिस जब जांच करने पहुंची तो पता चला कि सारे चूरन वाले नोट थे।
UP : सिद्धार्थनगर में बारात पर लुटा दिए करीब 20 लाख रुपए
– लड़के के घर वालों ने छत और JCB पर चढ़कर नोटों की गड्डियां उड़ाईं
– वीडियो देवलहवा गांव के निवासी अफजाल और अरमान की शादी का बताया जा रहा है
Siddharthnagar | #Siddharthnagar | Uttar Pradesh | #UttarPradesh pic.twitter.com/LsKaa0Lfaj
— NewsNasha (@newsnasha) November 20, 2024
6 व 14 नवंबर को उनके भतीजों की शादी थी। इसमें दूल्हे ने सेहरा बांधा। घोड़ी चढ़ा। घर के बच्चों ने उसके स्वागत में आठ से 10 हजार रुपये भी लुटाए। किसी ने अफवाह फैला दी कि 20 लाख रुपये लुटाए गए हैं। यह बात पूरी तरह से झूठी है। इसमें कुछ बच्चों ने चूरन वाले नोट भी उड़ाए हैं। पुलिस ने कहा -हवा में भारतीय नोटों को उड़ाना गलत आरटीआइ कार्यकर्ता ने कहा कि हवा में भारतीय नोटों को उड़ाना अपराध है। इस आरोप में मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।