ऋतुराज गायकवाड पहला वनडे शतक लगाने के बाद इमोशनल हुए, विराट भी शतक के करीब हैं, भारत 250/2
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने 34.1 ओवर में 2 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। गायकवाड ने वनडे में पहला शतक लगाया। वे मैदान पर इमोशनल हो गए। उसके बाद कोहली ने उन्हें गले लगाया। कोहली भी 84वें शतक के करीब हैं। दोनों 180 रन से ज्यादा की साझेदारी कर चुके हैं।
यशस्वी जायसवाल 22 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर और मार्को यानसन को 1-1 विकेट मिला। आउट होने से पहले रोहित ने बर्गर की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए थे।
