तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान आईसीयू में भर्ती, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया एडमिट
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को आज मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने नहीं आई है। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे और एक्टर सलमान खान समेत परिवार के कई सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे।
