छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव में समता मंच को एक नई एंबुलेंस मिली है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में इस एंबुलेंस का शुभारंभ किया। यह एंबुलेंस मनोरमा गांधी द्वारा दान की गई है। समता मंच के संरक्षक श्री गौतम पारख द्वारा लिखित विचार वैभव पुरस्तक का विमोचन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान संस्था को 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि समता मंच मानव सेवा, चिकित्सा सेवा, वृद्धााश्रम, समता जल मंदिर, पुस्तकालय के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के माध्यम से वृद्धजनों की सेवा अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मनोरमा गांधी ने संस्था को चिकित्सा जगत में आपातकालीन सेवा के लिए एम्बुलेंस प्रदान किया है, जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद है। आपातकालीन स्थितियों में यह एम्बुलेंस मरीजों के सहारे के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गौरम पारख द्वारा लिखित चौथी पुस्तक विचार वैभव कोई सामान्य पुस्तक या उपन्यास नहीं है। संतों, महर्षियों की वाणी के साथ जीवन व्यवहार, आचरण, सात्विक जीवन का उद्बोध यह पुरस्तक करती है। पुस्तक में श्रेष्ठ चिंतन, उदाहरणों सहित प्रस्तुत की गई है।
