स्वर्ण मंदिर पहुंचकर भावुक हुईं सारा अली खान, फूट-फूटकर रोने लगीं
बॉलीवुड की अभिनेत्री सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अलग-अलग जगहों पर वह जाकर इसका प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच वह अपने साथी कलाकार आयुष्मान खुराना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं हैं। यहां वह फूट-फूटकर रोने लगीं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री साथी कलाकार आयुष्मान खुराना के साथ स्वर्ण मंदिर में हैं। वहां वह फूट-फूटकर रो रही हैं। इस बीच उनसे अभिनेता कुछ कहते हैं। इसके बाद खामोश हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है।
अपनी फिल्म उड़ता तीर’ के प्रमोशन के बाद आशीर्वाद लेने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुँची अभिनेत्री सारा अली खान फूट-फूटकर रोई।
#SaraAliKhan https://t.co/SEt6jWksWR
— India Desk News (@IndiaDeskNews) October 21, 2026
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री सुरक्षा के बीच स्वर्ण मंदिर से बाहर आती हैं। इस बीच उनसे वहां मौजूद कुछ लोग बात करते हैं। अभिनेत्री वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करती हैं।आयुष्मान खुराना और सारा अली खान का स्वर्ण मंदिर जाना ‘उड़ता तीर’ की रिलीज से पहले हुआ है, जो 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
पहले यह फिल्म 9 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया ताकि फिल्म को रिलीज के लिए एक बेहतर समय मिल सके। इस फिल्म से आकाश ए. कौशिक बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान और सारा के साथ कई अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सहायक कलाकारों में राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे शामिल हैं।
‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी याददाश्त चली जाती है।
