CG : पत्थलगांव में झाड़ियों में जा घुसी स्कूल बस, बड़ा हादसा टला, दर्जनों बच्चों की जान बची

छत्तीसगढ़ : जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। नाले में गिरते बस बाल बाल बच गई। जिससे एक बड़ा हादसे होने से टल गया। बताया जा रहा है ब्रेक फैल होने की वजह से हादसा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और अचानक ब्रेक फेल हो गएअनियंत्रित बस सीधे झाड़ियों में जा अटकी, जिससे वह पास ही बह रहे नाले में गिरने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गयागनीमत रही कि घटना में सभी बच्चे सुरक्षित हैंबस चालक और स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालासूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है

स्कूल प्रबंधन ने बस की तकनीकी जांच कराने की बात कही हैवहीं अभिभावकों में घटना को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है