कांग्रेस अधिवेशन का दूसरा दिन, प्रियंका गांधी वाड्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत गुलाब के फूलों से सजा सड़क…देंखे विडियो

क्षेत्रीय

रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित करते हुए कहा है कि, देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। आज सुबह प्रियंका गांधी भी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रियंका के लिए एक किमी गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं।

तीन दिन चलने वाले अधिवेशन को आज मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित कर रहे हैं। कुछ ही देर में सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। राहुल आखिरी दिन यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।

मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीडब्लूसी के आजीवन सदस्य होंगे।
अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा।
कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी।
लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी।
कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा।
देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।