Breaking News : ओडिशा में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी, 6 नक्सलियों को किया ढेर

ओडिशा में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। सुरक्षाबलों ने ओडिशा के दो अलग-अलग जगहों पर किए गए ऑपरेशन के दौरान छह नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियारों का जखीरा भी मिला है। बताया जा रहा है कि इन हथियारों में एके-47 जैसे हथियार और कई अलग तरह के हथियार भी शामिल हैं। इन हथियारों के अलावा नक्सलियों के पास से लकड़ी से बनाए गए अगल-अगल तरह के तीर-कमान भी मिले हैं। सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग जगहों पर आॅपरेशन किए थे जिसमें छह नक्सलियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ओडिशा के कांधमाल में एक एनकाउंटर को अंजाम दिया जिसमें चार नक्सली मारे गए वहीं बालांगीर जिले में भी मसुरक्षाबलों ने एक और आॅपरेशन चलाया जिसमें दो नक्सली मारे गए थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये नक्सली किसी बड़ी साजिश की फिराक में थे। नक्सलियों के पास से कई बंदूकें और ढ़ेर सारे जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि इन छह नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस महानिदेशक आर पी कोचे ने मामले पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दो महिला समेत चार नक्सली कंधमाल के सुदुकुंपा जंगल में मार गिराए, जबकि नौ लाख के इनामी दो नक्सलियों को बलांगीर के दुदकमाल गांव में मारे गए। आगे उन्होंने कहा बताया कि पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को इस बात की गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके पास से ये स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया। आपरेशन के दौरान नक्सलियों की जंगल में मीटिंग चल रही थी, तभी सुरक्षाबल वहां पहुंच गई और उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारे गए।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *