हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत की आने वाले दिनों से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाजपा सांसद रनोट के खिलाफ यूपी के आगरा जिला कोर्ट ने एक मुकदमा दर्ज हुआ है। कंगना रनौत पर यह मुकदमा में दिल्ली हुए किसान आंदोलन पर दिए गए एक बयान पर दर्ज किया गया है। याची ने स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में सांसद कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान को लेकर एक वाद दायर किया है। दायर वाद पर कोर्ट ने सुनवाई की तारीख भी लगा दी है। कोर्ट 17 सितंबर को इस मामले पर सुनवाई करेगा।
मंडी से भाजपा सांसद के खिलाफ राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान को लेकर आगरा की विशेष कोर्ट में वाद वकील रमाशंकर शर्मा ने दायर किया है। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने कहा कि वह खुद एक परिवारिक रूप से किसान के बेटे हैं। किसान परिवार में पैदा हुए हैं। वकालत में आने से पूर्व उन्होंने 30 साल खेती किसान में काम किया है। देश के किसानों और राष्ट्रपति महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धा भाव एवं सम्मान रखते हैं, जोकि कंगना रनौत ने इन पर विवादित बयान देकर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
वादी शर्मा ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है देश की सारी आबादी किसानों पर ही निर्भर है। किसान दिन रात खेतों में मेहनत करके अनाज पैदा करते हैं, जिस पर पूरा देश निर्भर है। उसके बाद भी बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों पर हत्याएं और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाए। कोर्ट ने दायर वाद पत्र ने कहा कि कंगना रनौत के इन आरोपों ने देश के किसानों एवं स्वयं किसान पुत्र अधिवक्ता और महात्मा गांधी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कर पूरे देश वासियों का अपमान कर राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान जैसा गंभीर अपराध किया है, इसलिए उन्हें खिलाफ आगरा की विशेष अदालत में राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान का वाद दायर किया गया है।
स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए के न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह ने वादी रमाशंकर शर्मा के केस को दर्ज कर लिया है। कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए 17 सितंबर को डेट निर्धारित की है। इसके अलावा वादी ने 31 अगस्त, 2024 को आगरा पुलिस कमिश्नर और थाना अध्यक्ष न्यू आगरा में भी कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था और कार्रवाई करने की मांग की थी।
कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, उनके ख़िलाफ़ आगरा की एक कोर्ट में एक बेहद ही गंभीर मुकदमा दर्ज हुआ है।
वकील रमाशंकर शर्मा ने स्पेशल कोर्ट MP MLA में कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह और राष्ट्र अपमान में एक वाद दायर किया है।
इस वाद में कंगना रनौत पर आरोप लगाए गए हैं कि… pic.twitter.com/ex4VVTfdcA
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) September 13, 2024