हरियाणा के फतेहाबाद में बाढ़ का पानी शहर तक पहुंच गया है। जहां 4-4 फीट तक पानी भर चुका है। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने मदद के लिए सेना बुला ली है। सिरसा में घग्गर का जलस्तर 4 हजार क्यूसेक बढ़ गया है। यहां 13 साल बाद घग्गर का जलस्तर 46 हजार क्यूसेक पहुंच गया है। बणी गांव में बाढ़ के खतरे को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी हैं।
बाढ़ की त्रासदी के बाद अब डेंगू का खतरा बढ़ गया है। यमुनानगर में डेंगू के 5 पॉजिटिव केस मिले हैं। अस्पतालों में डेंगू के वार्ड रिजर्व कर दिए गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि बाढ़ के बाद डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियों का खतरा है। इसलिए सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में मुनादी करवाई जा रही है।
पंचकूला में पैर फिसलने से योगेश नाम का युवक घग्गर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की 2 बेटियां और एक बेटा है। मृतक पंचकूला के जुलमगढ़ गांव का रहने वाला था।
कुरुक्षेत्र में डूबे 2 युवक, 1 की मौत
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव ढकाला में सड़क लांघने के चक्कर में 2 युवक बाढ़ के पानी में फंस गए। इसमें एक युवक बलबीर सिंह की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे विकास उर्फ रोहित की हालत गंभीर है।
हिसार में सीसवाला हेड के पास से सुबह 6 बजे बालसमंद नहर टूट गई। इसे नहर में 20 फीट की दरार पड़ गई है। इसका पानी खेतों में भर गया।
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बाढ़ का रूद्र रूप।
Follow us on Twitter@MyCityNews5186
/mycitynewssInstagram#MyCityNews
YouTube
@mycitynews4047#flood #rescue #tohananews #haryananews #mycitynews #inld #threads #abhaychautala #jindpolice #haryananews pic.twitter.com/aodONDsA5W— My City News (@MyCityNews5186) July 19, 2023