सीमा हैदर छठी बार मां बनीं, बेटे को जन्म दिया, नोएडा में 11 महीने पहले बेटी हुई थी

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने छठी बार मां बनी हैं। मंगलवार को नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है। नॉर्मल डिलेवरी के बाद सीमा हैदर और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दे दी। इसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर पहुंचीं। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी।

सचिन के घरवालों ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *