दुर्ग में सेवा सेतु कार्यक्रम : CM विष्णुदेव साय शामिल, 632 करोड़ की महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी

नवरात्रि के पावन पर्व से पहले आज प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के रूप में ₹632 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। योजना के माध्यम से अब तक ₹20,708 करोड़ से अधिक की राशि मेरी बहनों के खातों में पहुँच चुकी है।

यह राशि माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती दे रही है।