दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कई बसों में लगी भयानक आग, 6 की मौत, 50 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार सुबह दिल्ली-आगरा (यमुना) एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा और भयावह सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास घने कोहरे के कारण 7 बसें और कुछ कारें आपस में टकरा गएटक्कर के बाद अचानक कई बसों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई, जब एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान 7 बसों और तीन कारों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते चार बसों में आग लग गई। एक कार के भी आग की चपेट में आने की सूचना है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईंजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहेफंसे यात्रियों को निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गयाघायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गयाहादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन की ओर से ट्रैफिक को नियंत्रित करने और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है।

एसएसपी मथुरा ने बताया कि घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 पर सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।