शाहरुख सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब, 92 करोड़ टैक्स भरा ,भारतीय प्लेयर्स में विराट सबसे आगे

मनोरंजन राष्ट्रीय

शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं। उन्होंने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। किंग खान के बाद इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया। इस लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान शामिल हैं। कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं। टैक्स चुकाने के मामले में आमिर खान करीना कपूर, कपिल शर्मा और पंकज त्रिपाठी से भी पीछे है। पंकज ने 11 करोड़ तो आमिर ने 10 करोड़ टैक्स चुकाया। अक्षय कुमार टॉप-20 से बाहर हैं 2023 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में 1300 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2022 में शाहरुख की नेटवर्थ 5116 करोड़ रुपए थी, जिसमें जवान और पठान की कामयाबी के बाद 8% की बढ़ोतरी हुई। शाहरुख की फिल्म पठान ने 1050 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।  शाहरुख ने यश राज प्रोडक्शन के साथ फिल्म पठान को 60% प्रॉफिट शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। इसके अलावा फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ फीस चार्ज की थी। वही विराट कोहली ने 66 करोड़ चुकाए