PM मोदी से मिले शरद पवार, एक दिन पहले CJP चीफ दीपके से मिले थे
NCP (SP) चीफ शरद पवार ने बुधवार सुबह PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर सुप्रिया सुले भी उनके साथ रहीं। यह मुलाकात संसद भवन में हुई। शरद पवार ने मोदी को एक पत्र भी सौंपा। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई? अभी इसका ब्योरा सामने नहीं आया है।
एक दिन पहले शरद पवार जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने अभिजीत दिपके से मुलाकात की थी।
शरद पवार की मोदी से मुलाकात ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। परिसीमन बिल पर बीजेपी को एनसीपी (SP) के 8 सांसदों का समर्थन चाहिए। इस मुलाकात को उससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। सुप्रिया सुले ने कुल सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी की लिखित गारंटी मिलने पर इस बिल को सशर्त समर्थन देने के संकेत दिए हैं। हालांकि सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने या किसी भी तरह के विलय के प्रस्तावों को खारिज किया है। ऐसे में शरद पवार के अगले कदम पर सस्पेंस है।

