Share Market : मामूली बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 10 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,725
भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.25 अंक बढ़कर 25,725.65 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे बढ़कर 90.67 पर पहुंच गया।
आईटी और सेवा क्षेत्र के शेयरों में आई गिरावट के चलते इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नकारात्मक स्तर पर कारोबार शुरू किया। मंदी के साथ शुरुआत के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.92 अंक या 0.30 प्रतिशत और गिरकर 83,203.04 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 70.25 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 25,655.15 पर आ गया।
