सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 600 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त के साथ 57300 के करीब वहीं निफ्टी करीब 200 पाइंट की बढ़त के साथ 17,180 के करीब कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर्स टॉप गेनर्स हैं।
सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 486 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,066 पर खुला जबकि निफ्टी 168 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,121 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो और रियल्टी के शेयर्स में है।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप में 300 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में अडाणी पावर, अशोक लेलैंड, टीवीएस मोटर्स, निप्पोन लाइफ, टाटा कंज्यूमर, एयू बैंक, लोढ़ा और IRCT के शेयर्स में तेजी है। जबकि हॉनी वेल ऑटोमेशन, जिंदल स्टील, ग्लैंड में गिरावट है। स्मॉल कैप में महिंद्रा ऑटोमोटिव, डाइन प्रो, दीप इंडस्ट्री, इंडिया मार्ट और सुर्योदय में बढ़त है।
रियल्टी और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में बढ़त है। इसमें ऑटो, FMCG, फाइनेंशियल सर्विस, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी में 1% से ज्यादा की बढ़त है। जबकि मेटल, मीडिया और आईटी में मामूली बढ़त है।