सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 418.15 या 0.73% की गिरावट के साथ 56,938.46 पर वहीं निफ्टी 151.90 अंक फिसलकर 17,048.90 पर कारोबार कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में रिलांयस, कोटक बैंक और HDFC के शेयर में बढ़त रही।
सेंसेक्स 373 पॉइंट की गिरावट के साथ 56,983.68 पर खुला जबकि निफ्टी 79 अंक फिसलकर 17,121 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट फाइनेंशियल और IT शेयर्स में है। आज रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 76.69 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।
यूरोप में रूस का गैस की सप्लाई का रोकना, अमेरिका का ब्याज की दरों को बढ़ाने का अनुमान, आसमान छूती महंगाई और चीन में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगने से ग्लोबल मार्केट में गिरावट रही। बुधवार को MSCI वर्ल्ड इक्विटी इंडेक्स 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।
रिलायंस 19 लाख करोड़ के मार्केट कैपटालाइजेशन वाली पहली कंपनी बनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर मार्केट की गिरावट का कोई असर नहीं दिख रहा। इसके शेयर आज शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। RIL के शेयर 1% बढ़कर 2,802 रुपए हो गए, जिससे इसे 19 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप मिला। इस तरह सेंसेक्स पर 19 लाख करोड़ के मार्केट कैपटालाइजेशन वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई।
रिलायंस के शेयर आज करीब 20 रुपए प्रति शेयर की गिरावट के साथ खुले लेकिन जल्द ही चढ़ने लगे। मार्केट ओपन होने के कुछ ही मिनटों के भीतर यह NSE पर 2,826 रुपए प्रति शेयर के ऑलटाइम हाई लेवर पर पहुंच गया, शुरूआती कारोबार में इसने लगभग 1.25% की ग्रोथ पाई।
मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप में 100 पॉइंट तक की गिरावट है। मिड कैप में अडाणी पावर, इंडुरेंस टेक्नोलॉजी, रुचि सोया, टाटा पावर, इंडिया होटल और ऑयल में तेजी है। जबकि बजाज होल्डिंग, इमामी लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस, माइंड ट्री, JSW एनर्जी और वरूण विबरेज में गिरावट है। स्मॉल कैप में महिंद्रा लॉजिस्टिक, स्टाइलैम इंडस्ट्री लिमिटेड, अलबर्ट डेविड, सैंडुमा में बढ़त है।
फार्मा और IT सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स में गिरावट है। इसमें IT में 1% से ज्यादा की गिरावट है। इसके बाद ऑटो, PSU बैंक, मीडिया, मेटल, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विस, बैंक और FMCG में गिरावट है।