Skip to content
Thursday, February 02, 2023
organize india
Menu
  • क्षेत्रीय
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रोचक
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • व्यापार
  • संपादकीय
  • Home
  • व्यापार
  • शेयर मार्केट:सेंसेक्स 300 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 60500 के नीचे, निफ्टी 18000 के करीब; HDFC में गिरावट

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 300 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 60500 के नीचे, निफ्टी 18000 के करीब; HDFC में गिरावट

व्यापार
April 5, 2022 nisha pansari

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स -358.44 (-0.59%) पॉइंट की गिरावट के साथ 60,253.30 पर है। वहीं NSE का 17,985.10 निफ्टी भी -68.30 (-0.38%) अंको की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के स्टॉक्स में टेक महिंद्रा, महिंद्रा में 1% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं टाइटन, पावर ग्रिड,मारुति में मामूली बढ़त है। गिरावट वाले स्टॉक्स में टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, कोटक बैंक, HDFC बैंक हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 175 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,786 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी भी 27 अंको की बढ़त के साथ 18,080 पर खुला।

सेक्टोरल के 5 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेकस में 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो इंडेक्स में 1.1.% की है। इसके बाद आईटी, मीडिया और मेटल के इंडेक्स भी बढ़त में हैं।

मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 157.24 अंक (0.64%) की तेजी के साथ 24,911.82 पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी +483.01 अंक (1.68%) की तेजी के साथ 29,182.42 पर है। मिडकैप में बजाज होल्डिंग (3.97%), JSW एनर्जी (2.44%), यूनियन बैंक (1.56%) गोडरेज (2.36%) और बैंक इंडिया (3.15%) बढ़त में हैं। स्मॉलकैप में यूनीकेम लेबोरेटरीज, DBL, IOLCP और GMM में 13-7% की तेजी में है।
Post Views: 11

Post navigation

राजधानी में सरकारी सप्लायर के घर 12 लाख की चोरी
निचले स्तरों से सोने-चांदी में सुधार, जानें- आपके शहर में आज क्या हैं सोने के रेट?
nisha pansari

Related Posts

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में हुआ बदलाव, जानें आज घटे या बढ़े…

June 7, 2022 nisha pansari

Amazon Sale में मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं फोन और बहुत कुछ…

June 21, 2022 nisha pansari

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 380 पॉइंट से ज्यादा गिरावट के साथ 59000 के करीब, निफ्टी 95 अंक से ज्यादा फिसला; मेटल और फॉर्मा स्टॉक्स में मामूली बढ़त

April 11, 2022 nisha pansari

Developed By : Sudhir Sahu

संपादक - नारायण चितलांग्या

F-4, फरिश्ता कांप्लेक्स, रायपुर

फोन - 0771-4066633

Develop By : Sudhir Sahu

Tag Cloud

Feature Latest Uncategorized अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल टेक्नोलॉजी धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय रोचक व्यापार

February 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728  
« Jan    
Copyright 2021. All rights reserved organizeindia.in | Theme: BlogMagazine by Dinesh Ghimire.