Skip to content
Friday, February 03, 2023
organize india
Menu
  • क्षेत्रीय
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रोचक
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • व्यापार
  • संपादकीय
  • Home
  • व्यापार
  • शेयर मार्केट:सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 56700 के नीचे; निफ्टी भी करीब 160 अंक फिसला, रियल्टी और FMCG में सबसे ज्यादा गिरावट

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 56700 के नीचे; निफ्टी भी करीब 160 अंक फिसला, रियल्टी और FMCG में सबसे ज्यादा गिरावट

व्यापार
April 25, 2022 nisha pansari

सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 524.03 पॉइंट या 0.92% की गिरावट के साथ 56,673.12 पर जबकि निफ्टी 179.35 (1.04%) अंक फिसलकर 16,992.60 पर कारोबार कर रहा है। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT, रियल्टी और FMCG के शेयर्स में है। मार्केट में इस गिरावट की वजह दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक इंडोनेशिया का पॉम ऑयल के निर्यात पर रोक लगाना है। इससे भारत में खाने पीने के चीजों की महंगाई बढ़ सकती है।

सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 439.51 पॉइंट (0.77%) की गिरावट के साथ 56,757.64 पर जबकि निफ्टी 162 अंक फिसलकर 17,009.05 पर खुला।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप में 200 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, AB कैपिटल, बॉयोकॉन, टीवीएस मोटर्स, वरूण बिवेरेज के शेयर्स में तेजी है। जबकि क्रिसिल, जील, अपोलो हॉस्पिटल, JSW एनर्जी और जिंदल स्टील में गिरावट है। स्मॉल कैप में टाइम टेक्नो, AVT नैचुरल प्रोडक्ट, गोदरेज एग्रोवेट, गोकुल एग्रो में बढ़त रही।

रियल्टी और आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 10 इंडेक्स में गिरावट और 1 में बढ़त है। इसमें रियल्टी, आईटी में 2% से ज्यादा की गिरावट है। इसके बाद FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा और PSU बैंक बैंक, फाइनेंशियल सर्विस में 1% से ज्यादा की गिरावट है। वहीं सिर्फ ऑटो में मामूली बढ़त है।

Post Views: 10

Post navigation

PM Kisan Scheme: खुशखबरी! स्कीम की 11वीं किस्त को लेकर आया लेटेस्ट अपडेट, जानें किस दिन आएगा पैसा?
Gold price today, 25 April 2022: खरीदारों की ‘चांदी’, एक हफ्ते में 1,600 रुपये टूटा सोना, जानें- आज क्या है 10 ग्राम सोने का रेट?
nisha pansari

Related Posts

Gold Rate Today: धनतेरस पर इतना सस्ता हो गया है सोना, जानिए आज आपके शहर में क्या है 10 ग्राम 22ct-24ct गोल्ड का रेट

October 22, 2022 nisha pansari

Stock Market Holidays: भारतीय शेयर बाजार आज बंद, कॉमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन में होगी ट्रेडिंग

August 9, 2022 nisha pansari

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 313 पॉइंट की गिरावट के साथ 51182 पर खुला, टाइटन और विप्रो के शेयर फिसले

June 17, 2022 nisha pansari

Developed By : Sudhir Sahu

संपादक - नारायण चितलांग्या

F-4, फरिश्ता कांप्लेक्स, रायपुर

फोन - 0771-4066633

Develop By : Sudhir Sahu

Tag Cloud

Feature Latest Uncategorized अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल टेक्नोलॉजी धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय रोचक व्यापार

February 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728  
« Jan    
Copyright 2021. All rights reserved organizeindia.in | Theme: BlogMagazine by Dinesh Ghimire.