Skip to content
Monday, January 30, 2023
organize india
Menu
  • क्षेत्रीय
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रोचक
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • व्यापार
  • संपादकीय
  • Home
  • व्यापार
  • शेयर मार्केट:सेंसेक्स में 1200 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 313 अंक फिसला, बैंक और IT के शेयर्स सबसे ज्यादा लुढ़के

शेयर मार्केट:सेंसेक्स में 1200 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 313 अंक फिसला, बैंक और IT के शेयर्स सबसे ज्यादा लुढ़के

व्यापार
April 18, 2022 nisha pansari

सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स 1254.88 (2.15%) पॉइंट की गिरावट के साथ 57,084.05 पर जबकि निफ्टी 313.60 (1.79%) अंक फिसलकर 17,162.05 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के बढ़त वाले स्टॉक में NTPC, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। मार्केट में गिरावट की वजह महंगाई का डर, चीन में बढ़ते कोरोना के मामले और रूस पर लग रहे कड़े बैन को बताया जा रहा है।

सेंसेक्स 1000 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,338 पर खुला जबकि निफ्टी 292 अंक फिसलकर 17,183 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में है।

मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप में 400 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, NHPC,BEL, HAL, वरूण बिवरेज और JSW एनर्जी में तेजी है। जबकि वोल्टास, सन टीवी, लोढ़ा, यस बैंक, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग में गिरावट है। स्मॉल कैप में विंड लास बायोटेक, जिंदल वर्ल्ड वाइड, उत्तम सुगर में बढ़त है।

FMCG को छोड़कर सभी सेक्टर में गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में बढ़त और 10 में गिरावट है। इसमें FMCG इंडेक्स में मामूली बढ़त है। वहीं रियल्टी, मेटल, फार्मा, IT, मीडिया, ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर में आईटी, PSU बैंक और मीडिया शामिल हैं।

Post Views: 9

Post navigation

Viral: सड़क किनारे प्यासा बैठा था बुजुर्ग दंपति, बच्चे ने किया दिल छूने वाला काम…
सोना-चांदी के भावः सोना 400 रुपये तो चांदी के दाम में 800 रुपये की बढ़ोतरी, 55 हजार पहुंचा सोना, चांदी 72 हजार के पार
nisha pansari

Related Posts

शेयर मार्केट:सेंसेक्स करीब 850 अंक टूटा, निफ्टी 15595 के नीचे, बैंक शेयरों में बिकवाली, रिलायंस और टाइटन टॉप लूजर्स

July 1, 2022 nisha pansari

बिस्तर को हीटर से भी ज्यादा गर्म कर देती है ये बेडशीट, इतनी है कीमत, Amazon पर मिल रही छूट

October 31, 2022 nisha pansari

ताजमहल में मकबरा या मंदिर, ‘ताजमहल के निर्माण के दौरान शाहजहां क्यों मौके पर नहीं था?’

May 10, 2022 nisha pansari

Developed By : Sudhir Sahu

संपादक - नारायण चितलांग्या

F-4, फरिश्ता कांप्लेक्स, रायपुर

फोन - 0771-4066633

Develop By : Sudhir Sahu

Tag Cloud

Feature Latest Uncategorized अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल टेक्नोलॉजी धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय रोचक व्यापार

January 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Dec    
Copyright 2021. All rights reserved organizeindia.in | Theme: BlogMagazine by Dinesh Ghimire.