Skip to content
Monday, January 30, 2023
organize india
Menu
  • क्षेत्रीय
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रोचक
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • व्यापार
  • संपादकीय
  • Home
  • व्यापार
  • शेयर मार्केट:सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा गिरकर 58400 के नीचे पहुंचा, निफ्टी 200 अंक तक फिसला; मारुति के शेयर में तेजी

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा गिरकर 58400 के नीचे पहुंचा, निफ्टी 200 अंक तक फिसला; मारुति के शेयर में तेजी

व्यापार
April 12, 2022 nisha pansari

सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 574.66 (0.97%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 58,389.91 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 200 (0.99%) अंक फिसलकर 17,477.80 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स 221 पॉइंट की गिरावट के साथ 58,743 पर खुला जबकि निफ्टी 90 अंक फिसलकर 17,584 पर खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयर्स में गिरावट है। सेंसेक्स के डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और NTPC मामूली बढ़त के साथ खुले।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी 400 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, राजेश एक्सपो और गोदरेज इंडिया सहित 7 शेयर्स में मामूली बढ़त है। जबकि यूनियन बैंक, टाटा पावर, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग, रुचि सोया और लोढ़ा के स्टॉक्स में गिरावट है। स्मॉल कैप में सेंडर मैंग्नीज, इंडिगो पेंट्स, जिंदल वर्ल्ड वाइड, एलिकॉन जिंदल कंपनी में तेजी है।

सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
इसमें सबसे ज्यादा मेटल और रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट है। जबकि मीडिया, PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% तक की गिरावट है। वहीं फार्मा, आईटी, FMCG और ऑटो में भी गिरावट है।

Post Views: 10

Post navigation

RRR Box Office: फिल्म आरआरआर की कमाई ने उड़ाए लोगों के होश
आज और महंगा हो गया है सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव, अब इतनी है कीमत
nisha pansari

Related Posts

डेयरी और बेकरी उत्पादों के बाद ऑर्गेनिक फल-सब्जियां बेचेगी Amul

July 20, 2022 nisha pansari
Gold

Gold Price Today, 29 December 2022: ग्लोबल मार्केट में आई कमजोरी, घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतों में गिरावट, जानें- आज क्या हैं 22 Kt सोने के रेट?

December 29, 2022 nisha pansari

Stock Market Update: ग्‍लोबल मार्केट के रुख से भारतीय शेयर बाजार में ग‍िरावट, सेंसेक्‍स 160 अंक टूटा

August 18, 2022August 18, 2022 nisha pansari

Developed By : Sudhir Sahu

संपादक - नारायण चितलांग्या

F-4, फरिश्ता कांप्लेक्स, रायपुर

फोन - 0771-4066633

Develop By : Sudhir Sahu

Tag Cloud

Feature Latest Uncategorized अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल टेक्नोलॉजी धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय रोचक व्यापार

January 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Dec    
Copyright 2021. All rights reserved organizeindia.in | Theme: BlogMagazine by Dinesh Ghimire.