Share Market: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 245 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,885
आज गुरुवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन सेवा और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण जल्द ही ये नकारात्मक दायरे में चले गए। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 245.11 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 83,979.36 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 65.95 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,885.30 पर पहुंच गया।
