Share Market : घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटे सेंसेक्स-निफ्टी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी के बीच एक दिन की राहत के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। ब्लू-चिप बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण भी बाजार में गिरावट आई। हालांकि बाद में बाजार हरे निशान पर लौट आया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 91.89 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 96.12 अंक गिरकर 78,109.86 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 22.95 अंक गिरकर 24,238.65 पर पहुंच गया।