Share Market : सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे; आखिर आज शेयर बाजार में इतनी गिरावट क्यों?

पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों समेत अन्य वजहों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज बुधवार को एक बार फिर से बाजार गिरा है, इससे ऐसा लग रहा है कि निवेशकों में हाहाकार मच गया है। हालांकि, एक्सपर्ट इस गिरावट के समय को बाजार में निवेश करने या शेयरों की जमकर खरीदारी करने के लिए अच्छा मौका मान रहे हैं।

इस बीच आज सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक लुढ़का दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लाल निशान में 75,216.22 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,522.05 के लेवल पर खुला। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 4.26 फीसदी की दिखी। यह लाल निशान में 1036.85 पर ट्रेड करते हुए दिखा।

बीते कारोबारी सत्र यानी 8 सितंबर को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी थी। 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ अपने कारोबार को शुरू किया था। यह 9 बजकर 17 मिनट पर 75,811.62 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी गिरावट के साथ 23,743.10 पर खुला था। मंगलवार को मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 0.73 फीसदी यानी कि 555.23 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 75,577.58 पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.61 फीसदी यानी कि 144.05 अंक गिरकर 23,635.10 पर बंद हुआ था।