Share Market : शेयर बाजार में गिरावट के साथ करोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 638 तो निफ्टी 180 अंक टूटा

गुरुवार को को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांकों ने दिन का कारोबार नुकसान के साथ कारोबार करते दिखे। बाजार में आज निवेशकों के बीच निराशा का माहौल रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए तेज उछाल और उच्च अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के दोहरे दबाव के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली का रुख देखने को मिला।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 642.51 अंक गिरकर 73,067.18 पर आ गया। निफ्टी 241.35 अंक गिरकर 22,570.90 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे गिरकर 94.50 पर आ गया। इससे पहले घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक यानी करीब 0.19 फीसदी टूटकर 73,709.69 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई निफ्टी 77.60 अंक यानी करीब 0.34 फीसदी गिरकर 22,811.35 अंक पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे बढ़कर 94.45 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

वैश्विक कमोडिटी बाजार में अचानक आई तेजी ने घरेलू इक्विटी बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.55 प्रतिशत बढ़कर 110.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है, जबकि अमेरिकी क्रूड ऑयल 1.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.34 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया।