Share Market : घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे ब्लू-चिप शेयरों में मूल्य-खरीदारी के बीच तीन दिन की गिरावट के बाद सोमवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 92.43 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 179.31 अंक गिरकर 74,384.61 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 53.1 अंक गिरकर 23,098 पर पहुंच गया।