Share Market : सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, US डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 84.40 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,493.20 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 321.32 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,824.17 पर खुला। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 92.42 पर आ गया।
