Share Market : घरेलू शेयर बाजार पर जंग का साया, सेंसेक्स 2000 अंक तक गिरा, निफ्टी 23,197
पश्चिम एशिया तनाव से गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स करीब 2000 अंक तक गिरा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,953.21 अंक गिरकर 74,750.92 पर आ गया; निफ्टी 580.05 अंक गिरकर 23,197.75 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर पहुंच गया।
