Share Market : लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी को और बढ़ा दिया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,191.24 अंक गिरकर 72,391.98 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 349.45 अंक गिरकर 22,470.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर से 128 पैसे की मजबूती के साथ 93.57 पर पहुंच गया।
